डॉ.किरोड़ी लाल मीणा बोले- अब मेहनती युवा आगे बढ़ेंगे... नकलची नहीं, हमारी सरकार ने पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा

डॉ.किरोड़ी लाल मीणा बोले- अब मेहनती युवा आगे बढ़ेंगे... नकलची नहीं, हमारी सरकार ने पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा

जयपुरः कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने हाईकोर्ट के SI भर्ती 2021 को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया. कहा कि इस परीक्षा में हुई धांधली के पुख्ता सबूत SOG व अन्य एजेंसियों को दिए थे. लेकिन युवाओं की मेहनत का सौदा करने वाली पूर्व सरकार ने कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने का काम किया. 

हमारी सरकार ने पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा और फर्जीवाड़ा करने वालों को गिरफ्तार भी किया. मैंने हमेशा मेहनती बेरोजगार युवाओं का बिना राजनीतिक नफा-नुकसान देखे साथ दिया है. उनके सपनों को कुचलने वालों के खिलाफ मैं आगे भी खड़ा मिलूंगा. अब मेहनती युवा आगे बढ़ेंगे, नकलची नहीं.