जयपुर : राजस्थान में मई तक बेरोजगारी भत्ते का EEMS 1.0 पोर्टल बंद हो गया है. EEMS 1.0 की जगह EEMS 2.0 पोर्टल शुरू होगा, पुराना पोर्टल 16 अप्रैल से बंद होगा. मई में नया पोर्टल लॉन्च होगा, मोबाइल एप से बेरोजगारों की अटेडेस होगी.
न्यूनतम आयु 21 वर्ष के बदलाव से कतार में लगे 10 हजार बेरोजगार बाहर होंगे. उम्र की बिना सीमा अब तक ग्रेजुएट बेरोजगारों को भत्ता दिया जा रहा था. वर्तमान में करीब 90 हजार वेरिफाई आवेदन भत्ते के लिए पेंडिंग चल रहे. इनमें करीब 10 हजार आवेदक 21 वर्ष उम्र से कम वाले जो बाहर हो जाएंगे.