Nikay Chunav 2026: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए थमा चुनाव प्रचार, सभा और रोड शो पर लगी रोक

Nikay Chunav 2026: जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए थमा चुनाव प्रचार, सभा और रोड शो पर लगी रोक

जयपुरः जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. शाम 6 बजे से सभा, जुलूस, लाउड स्पीकर, रोड शो पर रोक लगी है, कल उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे. निगम क्षेत्र में 2256 मतदान केंद्रों के लिए कल मतदान दल रवाना होंगे. भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज से कल सुबह दो चरणों में मतदान दलों की रवानगी होगी.     

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. नगर निगम 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष और 11 लाख 71 हजार 659 महिला मतदाता है. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है.