नई दिल्लीः होर्मुज स्ट्रेट में 3 जहाजों पर फायरिंग हुई है. बुधवार को कम से कम 3 जहाजों पर गोलीबारी की गई. समुद्री सुरक्षा से जुड़े सूत्रों और यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने जानकारी दी. ओमान के उत्तर-पूर्व में लाइबेरिया के झंडे वाले एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी और रॉकेट से हमला हुआ. जिससे जहाज के ब्रिज हिस्से को नुकसान पहुंचा. इस हमले में सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. इसके अलावा एक पनामा के झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ.
यह ईरान से करीब 8 नॉटिकल मील दूर (14.8 किलोमीटर) था. जहाज और इसके क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. तीसरे कंटेनर जहाज पर भी ईरान से करीब 8 नॉटिकल मील पश्चिम फायरिंग की गई. वह हॉर्मुज से बाहर निकल रहा था. यह जहाज भी लाइबेरिया के झंडे वाला था, जिसे भी कोई नुकसान नहीं हुआ.