हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट...यात्रियों की अटकी सांसे, जानें क्या है पूरा मामला

हवा में चक्कर लगाती रही फ्लाइट...यात्रियों की अटकी सांसे, जानें क्या है पूरा मामला

जयपुरः फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही और यात्रियों की सांसे अटक गई. जयपुर के आसमान में 25 मिनट तक फ्लाइट हवा में चक्कर लगाती रही. मामला है इंडिगो की बेंगलुरु से जयपुर की फ्लाइट 6E-469 का. शाम 6:20 बजे फ्लाइट ने लैंडिंग की कोशिश की थी.

लेकिन प्रयास करने के बावजूद फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी. इसके बाद पायलट ने हवा में कई चक्कर लगाए. करीब 25 मिनट बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी. रनवे ऑब्सटेकल को फ्लाइट होल्ड का कारण माना जा रहा है.