NTA परीक्षा सुधार के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई पावर टास्क फोर्स का गठन... पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर रहेगा फोकस

NTA परीक्षा सुधार के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई पावर टास्क फोर्स का गठन... पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर रहेगा फोकस

जयपुरः NTA परीक्षा सुधार के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. NTA परीक्षा सुधारों के लिए हाई पावर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. परीक्षा प्रणाली में बड़े संरचनात्मक और तकनीकी सुधारों का रोडमैप तैयार होगा. टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर फोकस रहेगा.   

टास्क फोर्स में टेक एक्सपर्ट नंदन नीलेकणी शामिल है. पूर्व ISRO चेयरमैन एस. सोमनाथ भी सदस्य होंगे. पूर्व IB निदेशक तपन डेका को भी टास्क फोर्स में जगह दी गई है. IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी भी अहम भूमिका करेंगे. पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल सदस्य होंगी. लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा भी टास्क फोर्स का हिस्सा होंगे.