नई दिल्ली: राज्यसभा में पहली बार किसी मनोनीत सांसद को उपसभापति बनाया गया, जहां हरिवंश नारायण सिंह को यह जिम्मेदारी मिली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मनोनीत किए गए हरिवंश तीसरी बार उपसभापति चुने गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से उनके जुड़ाव का भी उल्लेख किया.
आपको बता दें कि हरिवंश लगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए. राज्यसभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करते हुए हरिवंश को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश का जन्म जेपी के गांव में हुआ. हरिवंश चंद्रशेखर के सहयात्री रहे हैं. हरिवंश के लेखों में धार और वाणी में सौम्यता है. हरिवंश जी हमेशा सदन में मौजूद रहते हैं.
हरिवंश जी सभी की बातें सुनते हैं. हरिवंश जी अपने दायित्व को लेकर प्रतिबद्ध है. नया कार्यकाल समर्पण और संतुलन से आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी. हरिवंश के अनुभव का सदन को लाभ मिलेगा. सदन की शक्ति और प्रभावी होगी. ये अनुभव और सहज कार्यशैली का सम्मान है. सदन की गरिमा को नई ऊंचाई प्राप्त होगी. सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास है. इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे ने तीसरे कार्यकाल के लिए हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश जी अच्छे पड़ौसी हैं.