केलवाड़ा : क्षेत्र में अचानक बदला मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शुरू हुआ है. अचानक बारिश से किसानों में हड़कंप का माहौल बना है.
खेत एवं खलियानों में रखी फसल की रखरखाव में किसान जुटे हैं. बारिश से सरसों की फसल को फायदा होगा. खलियान एवं खुले में पड़ी धान, मक्का की फसल को नुकसान होगा.