जयपुरः आज 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में 1 दिन में 9 इंच तक पानी बरसा है. इस सीजन में ब्यावर में कल रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा है. बारिश से बदनोर में खेत और खुले इलाके जलमग्न हो गए. अजमेर,भीलवाड़ा में भी कई जगहों पर 3 से 5 इंच तक बारिश हुई.
मौसम विभाग का अगले 2 दिन पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि,25 जुलाई बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कमी आएगी. ब्यावर के साथ डूंगरपुर बांसवाड़ा,जोधपुर,जैसलमेर,बीकानेर,भरतपुर,नागौर, बूंदी,जैसलमेर,अलवर,पाली के कई इलाकों में 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई.