नई दिल्ली: इंडोनेशिया से एक दुखद खबर सामने आ रही है. बोर्नियो द्वीप पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद लापता हो गया था. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बाद में घने जंगलों के बीच इसका मलबा बरामद हुआ.
दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब उस इलाके में मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां अक्सर उड़ानों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं.
इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश:
-हेलीकॉप्टर क्रैश में आठ लोगों की मौत
-उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लापता हो गया था हेलीकॉप्टर
-बाद में इसका मलबा घने जंगलों में मिला