बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, 26 अप्रैल से जॉली ग्रांट हेलीपैड से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा 

बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, 26 अप्रैल से जॉली ग्रांट हेलीपैड से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा 

देहरादून: बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी. 26 अप्रैल से जॉली ग्रांट हेलीपैड से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी. रुद्राक्ष एविएशन की MI-17 डबल इंजन हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होगी. उड़ान को लेकर की जाने वाली औपचारिकताएं पूरी हो रही है.

चारधाम कपाट खुलने की तिथियां: 
यमुनोत्री: 19 अप्रैल 2026
गंगोत्री: 19 अप्रैल 2026
केदारनाथ: 22 अप्रैल 2026
बद्रीनाथ: 23 अप्रैल 2026 

आपको बता दें कि इस साल की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है. इस दिन अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) 6 मार्च से शुरू हो चुका है और अनिवार्य है.