भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर फिर मिला हेरोइन का पैकेट, करीब 3.50 करोड़ कीमत की हुई बरामद

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर फिर मिला हेरोइन का पैकेट, करीब 3.50 करोड़ कीमत की हुई बरामद

श्रीगंगानगरः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर फिर हेरोइन का पैकेट मिला है. करीब 3.50 करोड़ कीमत की 759 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. बॉर्डर से सटे 3 BWSM गांव के एक खेत में हेरोइन का पैकेट मिला. 

किसान आत्माराम की सूचना पर समेजा पुलिस व  BSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे. किसान द्वारा फसल काटने के दौरान हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ. पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा हेरोइन का पैकेट ड्रॉप किए जाने की संभावना जताई जा रही है.