जयपुर : राजस्थान के 346 महात्मा गांधी स्कूलों में हिंदी माध्यम भी शुरू करने का फैसला लिया गया है. कम नामांकन वाले MGGS अंग्रेजी माध्यम के लिए फैसला लिया गया है.
शिक्षा विभाग ने हिंदी माध्यम में प्रवेश के लिए आदेश जारी किए हैं. सूची में केवल राजधानी जयपुर के ही लगभग 37 विद्यालय शामिल हैं. टोंक जिले की 5 स्कूलें भी इस सूची में शामिल हैं. सभी डीईओ से 7 कार्य दिवस में विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगी गई है.
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मंजूरी के बाद आदेश जारी हुए हैं. शिक्षकों के तबादलों और स्टाफ पुनर्गठन पर भी व्यवस्था का असर पड़ सकता है. वहीं शिक्षक संघ ने अलग अंग्रेजी माध्यम कैडर बनाकर सीधी भर्ती की मांग उठाई है.