होली पर रेलवे का बड़ा मैनेजमेंट प्लान; उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार संचालन, भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई क्षमता

होली पर रेलवे का बड़ा मैनेजमेंट प्लान; उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार संचालन, भीड़ को देखते हुए बढ़ाई गई क्षमता

जयपुर : होली पर रेलवे का बड़ा मैनेजमेंट प्लान देखने को मिला है. उत्तर पश्चिम रेलवे का शानदार संचालन हुआ है. भीड़ को देखते हुए क्षमता बढ़ाई गई है. स्टेशनों पर सख्त भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की लागू की गई है. होल्डिंग एरिया और बैरिकेडिंग लागू की गई है. RPF और टिकट स्टाफ की भी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. हर स्टेशन पर हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है. घोषणाएं और डिस्प्ले से यात्रियों को जानकारी दी है.

ATVM और ऐप से टिकटिंग को बढ़ावा दिया गया  है. 24 घंटे वॉर रूम से से निगरानी रखी गई है. CCTV से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. सिर्फ 1-2 मार्च को 11 लाख यात्रियों ने सफर किया. दो दिन में 21 स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन हुआ. 30 स्पेशल ट्रेनों के 216 ट्रिप का विस्तार किया. लगातार मॉनिटरिंग से ट्रेनों का समय पर संचालन हुआ. मार्च में 53 ट्रेनों में 141 अतिरिक्त कोच लगाए.

21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख यात्रियों ने किया सफर:
21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख यात्रियों ने सफर किया. भीड़ के बावजूद यात्रियों ने सुगम और सुरक्षित यात्रा की. रिकॉर्ड 295 ट्रिप स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है. ट्रेनों का संचालन देशभर के प्रमुख शहरों के लिए गोरखपुर, हावड़ा, तिरूपति, अमृतसर तक कनेक्टिविटी हुई. जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली. 

पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 7-8 के उन्नयन का काम:
पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 7-8 के उन्नयन का काम के चलते खुर्दा रोड मंडल में रेल यातायात प्रभावित हुआ. पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस आंशिक रद्द, 20472 ट्रेन कई तारीखों पर बदले रूट से चलेगी, 11 मार्च से 13 मई तक ट्रेन संचालन में असर रहेगा, पुरी के बजाय बीर पुरूषोत्तमपुर से संचालन होगा.  पुरी से बीर पुरूषोत्तमपुर के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी. 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस भी प्रभावित होगी. निर्धारित तारीखों पर बीर पुरूषोत्तमपुर तक ही चलेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के आंशिक रद्द की व्यवस्था लागू रहेगी. 

जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा के कोच बदले हैं. 04861/04862 ट्रेन की संरचना में परिवर्तन होगा. NWR ने यात्रियों की सुविधा के लिए फैसला लिया है. अब स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे. फर्स्ट AC, सेकंड AC और थर्ड AC के डिब्बे शामिल हैं. 8 स्लीपर और 3 जनरल कोच की सुविधा भी है. साथ ही ट्रेन में 2 गार्ड डिब्बे भी जोड़े गए हैं.