गोगुंदा में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, एक मासूम की मौत

गोगुंदा में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, एक मासूम की मौत

उदयपुरः गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी इमली के पेड़ से टकरा गई. हादसे में एक मासूम की मौत हुई है. वहीं 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. हादसे में करीब 5 से 6 मासूम व आधा दर्जन महिलाओं सहित कई युवक घायल हुए है. सूचना पर एंबुलेंस और गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची. 

सभी घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया. गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है. पिकअप में करीब 20 से 30 सवारियां भरी हुई थी. मोड़वा के रहने वाले सभी पिकअप सवार लोग बताए जा रहे है. सभी लोग ढूंढ कार्यक्रम पर बडून्दिया गए थे.