जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, आग का गोला बनी कार... 1 की मौत

जैसलमेर में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, आग का गोला बनी कार... 1 की मौत

जैसलमेरः नेहडाई गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ. कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद कार आग का गोला बनी गई. हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. 

गंभीर घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया. मृतक की पहचान फकीरा राम भील के रूप में हुई है. मृतक नेहड़ाई गांव का निवासी था. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.