सीकरः सीकर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हुए है. ऐसे में 108 एम्बुलेंस से घायलों को उपजिला अस्पताल खंडेला पहुंचाया गया.
उदयपुरवाटी रोड पर गंगाराम की ढाणी के पास ये हादसा हुआ. करण भांड व शेरू भांड को गंभीर हालत में सीकर रैफर किया गया. मृतक पूरण मल सैनी निवासी सलेदीपुरा के शव को मोर्चरी में रखवाया. उप जिला अस्पताल खंडेला की मोर्चरी में शव रखवाया गया. मौके पर पहुंची खंडेला पुलिस मामले की जांच कर रही है.