जयपुरः दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो की दर्दनाक मौत हुई है. बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला गंभीर घायल हुई है. अस्पताल में उपचार जारी है. मृतकों की पहचान गादोज निवासी अशोक यादव और कविता यादव के रूप में हुई है.
प्रागपुरा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ. हादसा किस वाहन से हुआ, फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है.