निकाय चुनाव के दौरान हंगामे का मामला, यूनुस खान द्वारा प्रशासन और भाजपा-कांग्रेस पर हमले के आरोप

डीडवाना: निकाय चुनाव के दौरान हंगामे का मामला सामने आया. यूनुस खान द्वारा प्रशासन और भाजपा-कांग्रेस पर हमले के आरोप लगाए. यूनुस खान ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर मतदान नहीं किया. 

यूनुस खान से समझाइश के लिए परबतसर SDM कुसुम चौहान और सीओ उमेश गुप्ता वार्ता करने पहुंचे,11 नंबर मतदान बूथ के बाहर समझाइश की जा रही है. तहसीलदार सुभाष मीणा और थानाधिकारी मोहन सिंह भी मौके पर मौजूद है. यूनुस खान की बूथ में जबरन घुसकर मतदान बाधित करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग है