दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान T-20 मैच पर संकट, BRICS समिट के चलते तारीख बदलने की मांग

दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान T-20 मैच पर संकट, BRICS समिट के चलते तारीख बदलने की मांग

नई दिल्ली : दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान T-20 मैच पर संकट आ गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मैच टालने की मांग की है. 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान T-20 मैच होना है. BRICS समिट के चलते मैच की तारीख बदलने की मांग की गई है.

11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट होगा. समिट में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान, डेलीगेट्स और VIP के आने की संभावना है. मैच में 25 से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है. स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक और जाम की आशंका है.

ट्रैफिक पुलिस ने DDCA को पत्र लिखकर मैच को री-शेड्यूल करने की मांग की है. समिट खत्म होने के बाद किसी दूसरी तारीख पर मैच कराने का सुझाव दिया है. VIP मूवमेंट और मैच की सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था एक साथ संभालने में पुलिस के सामने चुनौती है.