नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 7 जहाज तैनात किए है. सूत्रों के अनुसार नौसेना ने भारतीय टैंकरों, कार्गो जहाजों को नसीहत दी है कि समुचित सुरक्षा आश्वासन के बिना होर्मुज पार करने का प्रयास न करें. क्रू को होर्मुज में लाराक द्वीप से दूर रहने की भी एडवाइजरी दी गई है.
होर्मुज पार करने के लिए अभी 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में हैं. सऊदी अरब, इराक और UAE से लेकर आ रहे पेट्रो केमिकल्स और उर्वरक शनिवार को ईरानी नौसेना ने भारत के 14 टैंकरों को रोक कर फायरिंग की थी. भारत ने नई दिल्ली में ईरानी राजदूत को तलब किया था. 28 फरवरी के बाद 11 भारतीय टैंकर होर्मुज पार कर चुके हैं.
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 7 जहाज तैनात किए
-सूत्रों के अनुसार नौसेना ने भारतीय टैंकरों,कार्गो जहाजों को दी नसीहत
-समुचित सुरक्षा आश्वासन के बिना होर्मुज पार करने का प्रयास न करें
-क्रू को होर्मुज में लाराक द्वीप से दूर रहने की दी गई एडवाइजरी भी
-होर्मुज पार करने के लिए अभी 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में
-सऊदी अरब, इराक और UAE से लेकर आ रहे पेट्रो केमिकल्स और उर्वरक
-शनिवार को ईरानी नौसेना ने भारत के 14 टैंकरों को रोक कर की थी फायरिंग
-भारत ने नई दिल्ली में ईरानी राजदूत को किया था तलब
-28 फरवरी के बाद 11 भारतीय टैंकर कर चुके होर्मुज पार