जयपुरः देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44 डिग्री पार पहुंच गया है. मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
प्रयागराज 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा. झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. 22 अप्रैल को झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव जैसे हालात बन सकते है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 23 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर जारी रहेगा.