जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं हुई पुनः बहाल, आज देर रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए की थी प्रशासन ने नेटबंदी

जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं हुई पुनः बहाल, आज देर रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए की थी प्रशासन ने नेटबंदी

जयपुर: जयपुर शहर में इंटरनेट सेवाएं पुनः बहाल हुई. आज देर रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए प्रशासन ने नेटबंदी की थी. जेडीए की कार्रवाई के चलते शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेटबंदी की गई थी. लेकिन इंटरनेट यूजर्स की परेशानी को देखते हुए पहले ही इंटरनेट सेवा बहाल हुई. पुलिस आयुक्तालय की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय आयुक्त ने निर्णय लिया.

आपको बता दें कि जयपुर में आज सुबह अधिकांश इलाकों में नेटबंदी की गई थी. रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए नेटबंदी की गई. राजधानी में आज इंटरनेट यूजर्स को परेशानी हो रही  है. कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित की गई. जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है. 

संभागीय आयुक्त जयपुर वी सरवन कुमार ने कल रात नेटबंदी के आदेश जारी किए. पुलिस आयुक्तालय जयपुर के अधीन गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आदर्श नगर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जलूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टा बस्ती, विद्याधर नगर, जयसिंहपुरा खोर, बनीपार्क, कानोता, तूंगा, आंधी, जमवारामगढ़, सामोद, रायसर, गोविंदगढ़, चंदवाजी, शाहपुरा, अचरोल, विराटनगर, पावटा, प्रागपुरा, मनोहरपुर, भाबरू, कालाडेरा, चौमूं, हरमाड़,

झोटवाड़ा, करधनी, वैशाली नगर, सोडाला, श्याम नगर, गांधी नगर, बजाज नगर,  मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर, मुहाना, शिवदासपुरा, बगरू, दूदू, फागी तथा फुलेरा सहित जयपुर उत्तर एवं जयपुर पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नेटबंद, आज रात्रि 12 बजे तक 2G, 3G, 4G एवं 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद, SMS,MMS, वॉट्सएप,फेसबुक,एक्स (ट्विटर) सहित अन्य सोशल मीडिया सेवाएं भी निलंबित की गई.