होर्मुज में भारतीय जहाजों पर ईरानी सेना ने की फायरिंग, भारत ने गोलीबारी की घटना पर जताई गहरी चिंता

नई दिल्लीः भारतीय जहाजों पर ईरानी नेवी ने फायरिंग की. होर्मुज में भारतीय जहाजों पर ईरानी सेना ने फायरिंग की. जिसपर भारतीय विदेश मंत्रालय ने विरोध जताया है. IRGC द्वारा की गई फायरिंग के मामले में भारत सरकार सख्त है. भारत सरकार ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथली को तलब किया है. भारत ने दो भारतीय ध्वज वाले जहाजों के बीच हुई गोलीबारी की घटना पर गहरी चिंता जताई. 

कल शाम विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ बैठक के लिए बुलाया था विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से आग्रह किया. भारत जाने वाले जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आग्रह. राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही.