नई दिल्लीः इजरायल का ईरान पर जोरदार हमला बोला है. ईरान में राष्ट्रपति भवन के पास हमला बोला. तेहरान के एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया. मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाका सुना गया. इजरायल ने क्रूज मिसाइल से हमला किया. उत्तरी सैयद खानदान इलाके में हमला हुआ. सूत्रों के मुताबिक अमेरिका और इजरायल का ज्वाइंट ऑपरेशन है.
ईरान में 30 जगहों पर इजरायल ने हमला किया. पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगाई गई है. इजरायल के शहरों में लगातार सायरन बज रहे है. ईरान में पूरी तरह से एयरस्पेस बंद किया गया है. इराक ने भी अपना पूरा एयरस्पेस बंद किया.