फुलेरा थाना अधिकारी और दलाल ट्रैप, 50,000 की रिश्वत लेते दोनों को किया ACB ने दबोचा

फुलेरा थाना अधिकारी और दलाल ट्रैप, 50,000 की रिश्वत लेते दोनों को किया ACB ने दबोचा

जयपुर : जयपुर में ACB ने कार्रवाई करते हुए फुलेरा थाने के SHO को ट्रैप किया है. SHO चन्द्रप्रकाश यादव ट्रैप किया है. साथ ही दलाल हैप्पी माथुर को भी ट्रैप किया है. दोनों को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा है.

साइबर क्राइम की शिकायत में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में घूस मांगी थी. आरोपी ने रिश्वत 70,000 रुपए की मांगी थी. आरोपी दलाल CLG मेंबर और मोबाइल शॉप का मालिक है. DIG राजेश सिंह के नेतृत्व में की कार्रवाई की गई है. एडिशनल एसपी सुनील सिहाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया है.