जयपुर: राजधानी जयपुर में आज होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही लोग टोलिया बनाकर एक दूसरे को रंग लगाते और होली की शुभकामनाए देते हुए नजर आए. वहीं इस बार सुरक्षा को देखते हुए जयपुर पुलिस भी अलर्ट रही.
खुद पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल पूरे दिन शहर के राउंड पर रहे और फिल्ड में तैनात पुलिस अधिकारियों से पलपल की अपडेट लेते रहे. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने परकोटे में पैदल गश्त कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की.
इस मौके पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर डाक्टर राजीव पचार, एडिशनल पुलिस कमिश्नर योगेश दाधीच, डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा,डीसीपी ट्रेफिक सुमित मेहरडा सहित अन्य अधिकारी भी पैदल गश्त में शामिल हुए. इस मौके पर सचिन मित्तल ने कहा की इस बार धुलंडी पर चंद्रगहण होने की चलते लोग रंगो से बचते नजर आ रहे है. ऐसे में सम्भावना यह भी है की लोग कल भी त्यौहार को मना सकते है. ऐसे में शहर में कल भी पुलिस का जाप्ता तैनात रहेगा.