जयपुर : होली-धुलंडी के दिन जयपुर मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेगी. 3 मार्च को आंशिक रूप से सेवाएं बंद रहेगी. सुबह 5:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहेगी. दोपहर 2:10 बजे से रात 10:21 तक मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी.
धुलंडी के त्यौहार को देखते हुए जयपुर मेट्रो प्रशासन ने फैसला किया. मेट्रो यात्रियों के लिए गुलाल, रंग और पानी से भरी पिचकारी, गुब्बारे और बोतल ले जाने पर रोक रहेगी. मेट्रो परिसर, प्लेटफॉर्म और मेट्रो ट्रेन में रंग डालने, रंग खेलने और हुड़दंग करने पर रहेगी पूरी तरह पाबंदी रहेगी.
रंग से सने कपड़ों में व्यक्ति मेट्रो परिसर में नहीं प्रवेश कर सकेंगे. इस पाबंदी की अवहेलना करने पर नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा. संबंधित मेट्रो यात्री से जुर्माना वसूला जाएगा.