जयपुर मेट्रो की दूसरे चरण की DPR को रिकॉर्ड समय में मंजूरी, अब मौके पर तुरंत काम होगा शुरू, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण  की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट  (डीपीआर) को केन्द्र सरकार ने फाइनल स्वीकृति दे दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में डीपीआर को दी गई फाइनल मंजूरी. यह मंजूरी इसलिए भी खास है जयपुर मेट्रो की डीपीआर को मंजूरी प्रक्रिया में बहुत कम समय लगा. 

राज्य सरकार की ओर स पिछले वर्ष मई में जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर केन्द्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी. इंटर मिनिस्ट्रियल कंसल्टैशन के बाद मामला मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड को भेजा गया. केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय) के सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बोर्ड की पिछले वर्ष 11 दिसंबर को हुई बैठक में विभिन्न संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मौजूद राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी वैभव गालरिया ने दूसरे चरण की डीपीआर को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. इसके बाद में डीपीआर को स्वीकृति दी गई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर को फाइनल स्वीकृति दे दी गई. केन्द्रीय कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद अब जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का जल्द से जल्द मौके पर शुरू कर दिया जाएगा. सबसे पहले जयपुर की रिंग रोड के नजदीक प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो कोरिडोर के निर्माण का काम शुरू होगा. आपको सबसे पहले बताते हैं कि जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण में कहां से कहां तक चलेगी मेट्रो और मौके पर काम शुरू करने के लिए राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की क्या है तैयारी

-दूसरे चरण में जयपुर मेट्रो टोंक रोड़ स्थित रिंग रोड से लेकर विद्याधर नगर टोड़ी मोड़ तक दौड़ेगी
-42.80 किलोमीटर लंबे इस रूट में कुल 36 मेट्रो स्टेशन होंगे,जिनमें दो स्टेशन भूमिगत होंगे
-इसमें से करीब 3 किलोमीटर लंबाई में ही मेट्रो भूमिगत कोरिडोर में दौड़ेगी
-जयपुर से टोंक की तरफ जाने पर रिंग रोड से कुछ पहले ही प्रहलादपुरा में जयपुर मेट्रो का पहला स्टेशन बनेगा
-यहां से जयपुर मेट्रो  मेट्रो स्टेशन बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड, सीतापुरा, जेईसीसीसी, कुंभा मार्ग व हल्दीघाटी मार्ग, पिंजरापोल गौशाला तक जाएगी
-इस पूरे रूट पर मेट्रो एलिवेटेड कोरिडार पर ही दौड़ेगी
-पिंजरापोल गौशाला और सांगानेर फ्लाईओवर के बीच मेट्रो कोरिडोर एलिवेटेड से भूमिगत हो जाएगा
-यहां सांगानेर चौराहे पर मेट्रो का भूमिगत स्टेशन होगा
-यहीं से भूमिगत मेट्रो कोरिडोर सांगानेर एयरपोर्ट के प्रस्तावित टर्मिनल 3 तक जाएगा
-टर्मिनल 3 पर पर भी मेट्रो का भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित है
-टर्मिनल 3 से मेट्रो भूमिगत कोरिडोर में ही स्टेट हैंगर से होती हुई टोंक रोड पर आ जाएगी
-यहां से मेट्रो स्टेशन बी टू बायपास, दुर्गापुरा, गोपालपुरा, गांधी नगर, नेहरू प्लेस  ,रामबाग,नारायण सिंह सर्किल, सवाई मानसिंह अस्पताल,अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल, -खासाकोठी होते हुए मेट्रो कलेक्ट्रेट मेट्रो स्टेशन पहुंचेगी
-यहां से पानीपेच, अंबाबाड़ी, भवानी निकेतन,सेक्टर 2, विद्याधर नगर,वीकेआई रोड नंबर 5,
-रोड नंबर 9,रोड नंबर 14,हरमाड़ा,हरमाड़ा घाटी,टोड़ी मोड़ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी
-दूसरे चरण की कुल लागत 12  हजार 260 करोड़ रुपए है
-इस दूसरे चरण को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सात-आठ पैकेजों में विभक्त किया है
-प्रहलादपुरा रिंग रोड से पिंजरापोल गौशाला तक पहले पैकेज में मेट्रो चलाई जानी है
-राजस्थान मेट्रो रेल कॉपोरेशन ने दूसरे चरण के पहले पैकेज के लिए किया है चयन
-निविदा में अनुबंधित फर्म का किया गया है चयन
-सैम इंडिया बिल्टवैल प्राइवेट और
-सीगल इंडिया लिमिटेड की ज्वॉइंट वेंचर कंपनी का किया चयन
-राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज खोली थी निविदा
-इस कंपनी ने निर्धारित से 19.83% कम दी थी दर
-यह कंपनी 918 करोड़ रुपए की लागत से करेगी काम
-प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक कोरिडोर निर्माण और
स्टेशन का निर्माण करेगी यह कंपनी
-अब जल्द ही राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से अनुबंधित कंसोरटियम को कार्यादेश जारी किया जाएगा
-कार्यादेश मिलने के बाद कंपनी मौके पर कर देगी काम शुरू
-तय अनुबंध के मुताबिक फर्म को 34 महीने में काम करना होगा पूरा
-करीब 11 किलोमीटर लंबे कोरिडोर निर्माण का काम करना होगा पूरा
-इस पैकेज में प्रहलादपुरा,मानपुरा,बीलवा कलां,बीलवा,गोनेर रोड,
-सीतापुरा,जेईसीसी,कुंभा मार्ग,हल्दीघाटी गेट और
-पिंजरापोल गौशाला एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का किया जाएगा निर्माण

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर को केन्द्र सरकार से बहुत कम समय में मंजूरी मिली है. पिछले कुछ सालों में विभिन्न शहरों की मेट्रो की डीपीआर को केन्द्र से मिली मंजूरी को देखें तो कम समय के लिहाज से जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर सबसे आगे है.    

CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किया कमाल
राजस्थान मेट्रो के MDवैभव गालरिया एंड टीम ने किया कमाल
जयपुर मेट्रो की DPR को रिकॉर्ड समय में मिली मंजूरी
दूसरे चरण की DPR को रिकॉर्ड समय में केन्द्र से मिली मंजूरी
केन्द्र सरकार ने 10 महीने 18 दिन में दी फाइनल मंजूरी
केन्द्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में दी गई फाइनल मंजूरी
पिछले कुछ सालों में केन्द्र से जिन मेट्रो की DPR को मिली मंजूरी
उनसे सबसे कम समय में जयपुर मेट्रो की DPRको दी मिली मंजूरी
पुणे फेज 4/4ए की मेट्रो DPRको 13 महीने 12 दिन में मिली थी मंजूरी
नोएडा सेक्टर 142-बोटनिकल गार्डन को 19 महीने 17 दिन में,
लखनऊ मेट्रो की DPR को 17 महीने 16 दिन में मिली मंजूरी
केन्द्र सरकार से इन मेट्रो की DPR को मिली फाइनल मंजूरी
केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी में ही नहीं PIB की मंजूरी में भी रही आगे
PIB(पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड) से मंजूरी में भी जयपुर मेट्रो रही आगे
केन्द्र सरकार से मेट्रो DPR की मंजूरी प्रक्रिया में माना जाता है अहम पड़ाव
PIB की बैठक में मिलना माना जाता है काफी अहम पड़ाव
इसके बाद ही मामला मंजूरी के लिए जाता है कैन्द्रीय कैबिनेट में
PIB से जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की DPR को मिली मंजूरी
महज 6 महीने और 20 दिन में DPRको मिली मंजूरी
जबकि पुणे फेज 4/4ए की मेट्रो DPRको 10 महीने में मिली थी मंजूरी
नोएडा सेक्टर 142-बोटनिकल गार्डन को 13 महीने में और
लखनऊ मेट्रो की DPR को 14 महीने में मिली थी मंजूरी
केन्द्र सरकार के PIB की बैठक में मिली थी मंजूरी