जम्मू-कश्मीरः बाढ़-भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर के हाल बेहाल हो गए है. पहाड़ों पर प्रलय जैसी बारिश से जम्मू-कश्मीर में हाहाकार मच गया है. जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. जम्मू संभाग में रेड अलर्ट और कश्मीर घाटी में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अगले 48 से 72 घंटे भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है. बारिश से जुड़ी घटनाओं में जम्मू संभाग में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. कई इलाकों में फ्लैश फ्लड और बादल फटने से हालात बेहद गंभीर हो गए है. श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है.
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है. कटरा में रिकॉर्ड बारिश के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर तैनात है. श्रीनगर में झेलम नदी के जलस्तर और जलभराव पर प्रशासन की कड़ी नजर है. लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक एडवाइजरी मानने की अपील है.