चूरू: चूरू में खरीफ फसलों पर मौसम और कीट प्रकोप की दोहरी मार पड़ रही है. कम बारिश से कई क्षेत्रों में फसलें पीली पड़ने लगी है. सफेद लट के बढ़ते प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ी है. मूंग, बाजरा और मूंगफली की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है. पर्याप्त बारिश वाले क्षेत्रों में फसलों की बढ़वार संतोषजनक है.
ऐसे में किसान अब अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है. कृषि विभाग ने समय पर कीट प्रबंधन अपनाने की सलाह दी है. रासायनिक, जैविक और एकीकृत उपायों से कीट नियंत्रण की अपील है. समय पर बारिश और उचित देखभाल से फसलों को राहत मिल सकती है.