ACB की कोटा में बड़ी कार्रवाई, 2 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल अभयसिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुरः ACB ने कोटा में बड़ी कार्रवाई की है. कोटा में 2 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल अभयसिंह रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी कांस्टेबल नांता थाने की बड़गांव चौकी पर तैनात था. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है. 

कांस्टेबल पहले 700 रुपये ले चुका था, शेष 2 हजार लेते पकड़ा गया. कोटा DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ASP विजय स्वर्णकार के निर्देशन में इंस्पेक्टर पृथ्वीराज मीणा की टीम ने आरोपी को दबोचा है.     

कोटा में 2 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल अभयसिंह रंगे हाथ गिरफ्तार
नांता थाने की बड़गांव चौकी पर तैनात था आरोपी कांस्टेबल
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप
पहले 700 रुपये ले चुका था कांस्टेबल,शेष 2 हजार लेते पकड़ा गया
कोटा DIG ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में हुई कार्रवाई