कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह, सीएम भजनलाल बोले- आने वाले समय में उद्योगों का हब बनेगा कोटा

कोटाः कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं और जो करते हैं, वहीं कहते हैं. कोटा में आये थे तो एयरपोर्ट का वादा किया था. और आज यहां नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन रहा हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जलप्रदाय परियोजनाओं की दिशा में किये जा रहे कार्य भी गिनाए. प्रदेश में हर खेत को मिलेगा पानी और हर घर में नल से जल पहुंचेगा. 

शिक्षा का तो हैं ही लेकिन आने वाले समय में उद्योगों का हब भी कोटा बनेगा. मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान प्रदेश सरकार की भी उपब्धियां गिनाई. हमने 2 साल में बनाई 8261 मेगावाट बिजली और 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दे रहे है. हमने 2 साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने दिया.  

कोचिंग सिटी कोटा ऊर्जा का भी बड़ा स्रोतः
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित हुआ. कहा कि कुछ ही दिनों में अजमेर के बाद कोटा का ये बड़ा प्रोजेक्ट विकास में राजस्थान की तेज गति. आज का दिन कोटा-बूंदी समेत पूरे हाड़ौती के लिए नई आशा और उपलब्धि का है. पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा 1507 करोड़ का ये प्रोजेक्ट. नवंबर 2023 में यहां आया था तो कोटा की जनता से एयरपोर्ट का सपना साकार करने का वादा किया था. कोचिंग सिटी कोटा ऊर्जा का भी बड़ा स्रोत हैं. यहां की कचौरी,कोटा स्टोन,कोटा डोरिया,धनिया,धान भी प्रसिद्व है.