कोटाः कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास हैं कि कोटा में एयरपोर्ट विकास के नये रास्ते खोलेगा. दिल्ली में निवेशक करते थे कोटा में हवाई सेवा की उपलब्धता नहीं होने के सवाल. जो सपने दिखाये, उनको पूरा करना प्रधानमंत्री ने सिखाया हैं. 75 साल में जो नहीं हुआ वो उपलब्धियां 5 साल में अर्जित करके जनता के बीच जायेंगे.
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के.राम मोहन नायडू ने संबोधित करते हुए कहा कि कोटा का वर्षों पुराना इंतजार आज शिलान्यास के साथ पूरा हो रहा है. मंत्री बनते ही मुझे बुलाकर कहा था कि बताओ कब कोटा एयरपोर्ट बनाओगे. अब 2 साल में एयरपोर्ट अथॉरिटी नये एयरपोर्ट का निर्माण पूरा कर लेगी. कोटा एयरपोर्ट निर्माण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भी प्राथमिकता में था.
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संदेश प्रसारित हुआ. कहा कि कुछ ही दिनों में अजमेर के बाद कोटा का ये बड़ा प्रोजेक्ट विकास में राजस्थान की तेज गति. आज का दिन कोटा-बूंदी समेत पूरे हाड़ौती के लिए नई आशा और उपलब्धि का है. पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति देगा 1507 करोड़ का ये प्रोजेक्ट. नवंबर 2023 में यहां आया था तो कोटा की जनता से एयरपोर्ट का सपना साकार करने का वादा किया था. कोचिंग सिटी कोटा ऊर्जा का भी बड़ा स्रोत हैं. यहां की कचौरी,कोटा स्टोन,कोटा डोरिया,धनिया,धान भी प्रसिद्व है.