जयपुरः लश्कर आतंकी उमर हारिस 'खरगोश' का जयपुर कनेक्शन उजागर हो गया है. श्रीनगर पुलिस की कार्रवाई में मामले का खुलासा हुआ है. NIA मामले की जांच कर सकती है. श्रीनगर पुलिस ने लश्कर के अंतरराज्यीय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया. इनमें पाक आतंकी अब्दुल्ला और उस्मान के नाम शामिल है.
आरोपियों से पूछताछ के दौरान जयपुर का नाम सामने आने से हड़कंप मचा. पूछताछ के दौरान आतंकी के हरियाणा-राजस्थान और पंजाब तक फैले नेटवर्क की जानकारी मिली. गिरफ्तार आरोपियों ने आतंकियों को आधार, पैन, वोटर आईडी जैसे फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए. आतंकी 'खरगोश' ने पुलिस से बचने के लिए जयपुर में शादी की थी.
शादी के जरिए आतंकी ने दस्तावेज जुटाकर फर्जी पासपोर्ट बनाया. सज्जाद नाम से फर्जी पासपोर्ट बनाकर आतंकी विदेश फरार हुआ. आतंकी खरगोश के अभी सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका है.