मदन राठौड़ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस राज में सिर्फ घोटाले हुए

मदन राठौड़ ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस राज में सिर्फ घोटाले हुए

टोंक : ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध के बाद देश में LPG संकट मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष जान बूझकर देश में इस तरह की अफवाह फैला रहे.

विपक्ष लूट खसोट और अफरा तफरी मचवाना चाहता था. लेकिन देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा किया. कांग्रेस राज में सिर्फ घोटाले हुए. देश में अब आधुनिक हथियार बनाए जा रहे. प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम देशों में भी मंदिर बनवा दिए.

30 से ज्यादा देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया. दूसरे देश हमसे हथियार खरीदने के लिए तैयार हैं. विपक्ष के लोग मोहल्ले में आए तो उनसे पूछो पहले इतने घोटाले क्यों होते थे. जो सेवा करें उसे आशीर्वाद दो ,सेवा नहीं करें उसके कान मरोड़ो.