पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी विक्रम धीर ट्रैप

पाली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी विक्रम धीर ट्रैप

पालीः बाली उपखण्ड के लाटाड़ा गांव में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी विक्रम धीर को ट्रैप किया गया है. ACB पाली प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र डूकिया के निर्देशन में कार्यवाई की गई. 

राजस्व संबंधित कार्य के बदले रिश्वत मांगी गई थी. ऐसे में मामले की सूचना पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया. एसीबी टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है.