जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर की भट्टा बस्ती में नमाज के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दीवार गिरने से मलबे में 15 से अधिक लोग दबे. कांवटिया अस्पताल की इमरजेंसी में 14 घायल लाए जा चुके हैं.
इसमें से 5 को हालत गंभीर होने पर SMS अस्पताल रैफर किया गया. सूचना मिलते ही SMS मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट हो गया. प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने चिकित्सकों की अतिरिक्त टीम अस्पताल भेजी. उधर,अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई. फिलहाल अस्पताल के अंदर और बाहर अफरा तफरी की स्थिति है.
भट्टा बस्ती में नमाज के दौरान बड़ा हादसा:
-दीवार गिरने से मलबे में दबे 15 से अधिक लोग
-कांवटिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाए जा चुके हैं 14 घायल
-इसमें से 5 को हालत गंभीर होने पर SMS किया गया रैफर
-सूचना मिलते ही SMS मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी अलर्ट
-प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी ने चिकित्सकों की अतिरिक्त टीम भेजी अस्पताल
-उधर,अस्पताल के बाहर लोगों की जमा हुई भीड़
-फिलहाल अस्पताल के अंदर और बाहर अफरा तफरी की स्थिति