जयपुरः कर्नाटक में सीएम बदलने के बाद अब बारी है कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की. करीब आधा दर्जन राज्यों के पीसीसी चीफ चेंज करने सहित कई राज्यों के प्रभारी बदले जा सकते है. वहीं संगठन में कुछ नए महासचिवों और सचिवों की भी नियुक्ति होगी.
कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण का मसला सुलझाने के बाद कांग्रेस हाईकमान का अब पूरा फोकस रहेगा संगठन पर. इसले लिए जल्द एआईसीसी से लेकर पीसीसी चीफ चेंज करने सहित कईं अन्य बदलावों को अंजाम दिया जाएगा. कांग्रेस हाईकमान इस बदलाव की एक्सरसाइज में लंबे समय से जुटा हुआ था. लेकिन पहले पांच राज्यों के चुनाव के चलते बदलाव पर ब्रेक लग गए फिर कर्नाटक के सीएम चेंज करने के चलते देरी हो गई. लेकिन अब इसी माह बदलाव की प्रक्रिया को अंजाम देने की प्लानिंग कांग्रेस आलाकमान ने अब बना ली है. एआईसीसी औऱ पीसीसी में बदलाव के साथ अग्रिम संगठनों और प्रकोष्ठों में भी फेरबदल की सुगबुगाहट है.
अब होंगे कांग्रेस संगठन में कईं अहम बदलाव
AICC में होगी कुछ नए महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति
करीब 3 से 4 नए महासचिव बनाए जाने की चर्चाएं
वहीं करीब आधा दर्जन राज्यों में बदले जा सकते है पीसीसी चीफ
केरलम,तमिलनाडु,पंजाब औऱ छत्तीसगढ़ के बदले जा सकते है अध्यक्ष
कुछ राज्यों के बदले जा सकते है AICC प्रभारी
महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला केरलम में बन चुके है मंत्री
तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर गोवा के बन चुके है प्रदेश अध्यक्ष
असम प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह दे चुके है इस्तीफा
हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद कर्नाटक में बन चुके हैं पीसीसी चीफ
ऐसे में इन चारों राज्यों को मिल सकते है अब नए प्रभारी
सेवादल को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का होगा गठन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का होगा गठन
इसके अलावा अन्य अग्रिम संगठनों औऱ प्रकोष्ठों में भी बदलाव की बयार देखने को मिल सकती है. सामने आ रहा है कि अगले दो दिन अभी कांग्रेस हाईकमान राज्यसभा चुनाव प्रत्याशियों के चयन में बिजी रहेगा. प्रत्याशियों के घोषणा के बाद फिर संगठन में फेरबदल की सूचियां जारी की जाएगी. माना जा रहा है कि दस जून के बाद कभी भी बदलाव की सूचियां जारी की जा सकती है. बदलाव के तहत कईं मौजूदा पदाधिकारियों का प्रमोशन भी हो सकता है तो कईं नेताओं की छुट्टी भी हो सकती है. इसके अलावा कईं चौंकाने वाले फैसले भी लिए जाने की चर्चाएं तेज है.
टीम खड़गे यानि AICC में आखिरी बार पिछले साल बदलाव किया गया था. जिसके तहत नए महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति हुई थी. अब होने वाले बदलावों में अगले साल होने वाले 7 राज्यों के चुनावों के समीकरणों का भी ख्याल रखा जाएगा. साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए भी अभी से कमर कसी जाएगी. अब देखते है किस पैमाने पर औऱ कितने बड़े बदलाव पार्टी में होते है.
कांग्रेस संगठन में अब होंगे बड़े बदलाव
कांग्रेस हाईकमान ने बदलाव का प्लान किया तैयार
करीब आधा दर्जन राज्यों के बदले जा सकते है पीसीसी चीफ
केरलम,तमिलनाडु,पंजाब और तमिलनाडु में मिलेंगे नए प्रदेशाध्यक्ष
महाराष्ट्र,हरियाणा,असम और तमिनाडु जैसे राज्यों को मिलेंगे नए AICC प्रभारी
नए महासचिव और सचिवों की भी होगी नियुक्ति