बारां में बड़ी वारदात, कलयुगी बेटे ने पिता पर किया तलवार से हमला, सिर एवं पीठ पर आई गंभीर चोट

बारां में बड़ी वारदात, कलयुगी बेटे ने पिता पर किया तलवार से हमला, सिर एवं पीठ पर आई गंभीर चोट

बारांः कलयुगी बेटे ने पिता पर तलवार से हमला किया. तलवार के हमले से बुजुर्ग पिता गंभीर घायल हुआ, बेटे ने जमीनी विवाद के दौरान दो बार तलवार का वार किया. जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में झगड़ा चल रहा था. बुजुर्ग पिता के सिर एवं पीठ पर गंभीर चोट आई. 

केलवाड़ा थाना क्षेत्र के हाटरी गांव की वारदात है. बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद SDH केलवाड़ा से बारां रैफर किया. परिजन से मिली जानकारी के अनुसार अति गंभीर हालत में बारां से भी कोटा रैफर किया.