DOIT की बड़ी पहल, अब व्हाट्सएप पर ही मिलेगी बिजली व नगरीय सेवाओं की सुविधा

DOIT की बड़ी पहल, अब व्हाट्सएप पर ही मिलेगी बिजली व नगरीय सेवाओं की सुविधा

जयपुर : DOIT की बड़ी पहल पर अब वॉटसएप पर ही बिजली व नगरीय सेवाओं की सुविधा मिलेगी. ई-मित्र वॉटसएप सेवा का दायरा बढ़ा है. जयपुर विद्युत वितरण निगम एवं स्वायत्त शासन विभाग की 21 नई सेवाएं शामिल हुई. सूचना प्रौद्योगिकी, संचार विभाग के विशिष्ट सचिव एवं आयुक्त हिमांशु गुप्ता ने बताया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 1 जुलाई को आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ई-गवर्नेंस' के दौरान ई-मित्र वॉटसएप सेवा का शुभारंभ किया गया था. शुभारंभ के बाद से ही नागरिकों का इस सेवा के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है. अब तक 1.40 लाख से अधिक बार नागरिक इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर चुके है.

जो इस पहल की बढ़ती लोकप्रियता और उपयोगिता का प्रमाण है. सेवा के प्रथम चरण में 51 सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गई थीं. अब नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसमें 21 नई सेवाओं का विस्तार किया गया. जिससे अधिक से अधिक सरकारी सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो रही है.