अजमेरः अजमेर में बड़ा हादसा हो गया. स्कार्पियो कार में आग लग गई. हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई. रामसिंह चौधरी नाम का युवक अपनी मां को दिखाने ले अस्पताल जा रहा था. इस दौरान पत्नी व पुत्री भी थी साथ में मौजूद थे.
हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. सूचना पर बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. थानाधिकारी सूर्यभान सिंह ने जानकारी दी है. बोराड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हुई.