मथुराः मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा हुआ है. 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर नदी में पलट गया. हादसे में 8 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई. मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने पुष्टि की.
स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे. मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया. अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है.