नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह, और कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका के बीच बैठक हुई. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ मीटिंग के बाद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मीटिंग लगभग 2 घंटे तक चली. उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और एग्जाम के लिए 5 सुधार सुझाव थे. हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के साथ हुई बातचीत के बारे में बताएंगे.
वहीं सोनम वांगचुक ने 26वें दिन बाद अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी. जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह से मुलाकात के दौरान अनशन खत्म किया. सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भूख हड़ताल खत्म कर दी. इस दौरान वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो भी मौजूद रहीं. भूख हड़ताल तोड़ते हुए वांगचुक ने देशभर के छात्रों-युवाओं से अपील की. उन्होंने हिंसा से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की. वांगचुक ने कहा कि इससे पहले कई राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने आग्रह किया. उनसे मिलकर या पत्र लिखकर अनशन तोड़ने का आग्रह किया था.
कई शर्तों पर लंबी बातचीत और देश में संभावित हिंसा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया. बहुत सतर्क रहें और कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने दें. पीएम मोदी द्वारा पेपर लीक पर सख्त कानून और फास्ट-ट्रैक कोर्ट की घोषणा का असर हुआ है. जिसके चलते वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला किया. वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म होने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें,मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें.