केरल में मानसून की एंट्री, अगले 7 दिनों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

केरल में मानसून की एंट्री, अगले 7 दिनों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

जयपुर : केरल में मानसून की एंट्री हो गई है. दक्षिण भारत में बारिश का दौर तेज हो गया है. अगले 7 दिनों में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. 2-3 दिनों में गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश तक मानसून पहुंचेगा. 

बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून की रफ्तार बढ़ेगी. इस साल मानसून सामान्य से 3 दिन देरी से केरल पहुंचा. डेढ़ महीने में पूरे देश को मानसून कवर कर सकता है.