जयपुर: राजस्थान में मानसून कमजोर है, 12 सितंबर से फिर बारिश का नया दौर संभव है. आज भरतपुर और कोटा संभाग में कुछ जगह हल्की बारिश के आसार है. अगले 4-5 दिन प्रदेश में मानसून कमजोर रहने की संभावना है. इस मानसून सीजन में राजस्थान में 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. प्रदेश के सिर्फ 4 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड है. भरतपुर में सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई. नाथद्वारा में 24 घंटे में 28 MM बारिश, सीकर में भी बादल बरसे. बारिश थमने से कई जिलों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ा.
राजस्थान में मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट:
आपको बता दें कि राजस्थान में मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में मानसून की महर बरस सकती है. जयपुर सहित 9 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया. सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर,करौली, सवाई माधोपुर, दौसा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया.
आंधी में मौसम का बदला मिजाज:
आंधी में मौसम का मिजाज बदल गया. एकाएक तेज बारिश का दौर शुरू हुआ. कई दिनों की तेज गर्मी व उमस से राहत मिली. गर्मी में भी हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास, सुहाना मौसम हुआ. आंधी, थोलाई, रायपुर, नकचीघाटी, जारूंडा, चावंडिया, धूलारावजी, डांगरवाडा, थली, भावणी, सानकोटडा, नीमला, नेवर, लालवास फूटोलाव बिरासना व धामस्या सहित अनेक गांवों में बारिश हो रही है.पर्यटन स्थल खोजें
राजस्थान में मानसून पड़ा कमजोर:
राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ गया. हालांकि आज कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. मानसून ट्रफ अपनी सामान्य पॉजीशन से शिफ्ट होकर उत्तर भारत की तरफ पहुंची. इसी वजह से राज्य में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है. अब 12 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. प्रदेश में अब तक 4 जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात हुई.