जयपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि अधिनियम करोड़ों माताओं बहनों के सम्मान का आधार बनेगा. आजादी के बाद संसद और विधानसभा में हर तीसरी आवाज एक महिला की होगी. हर नीति में एक बहन का दृष्टिकोण होगा. कॉलेज में पढ़ रहीं बेटियां मंत्री विधायक और सांसद बनेंगी. घर संभाल रही मां देश की नीतियां भी बनाएगी.
संसद में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी. महिला सुरक्षा और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. यह अधिनियम राजनीति ही नहीं हर घर की सोच बदलेगा. आने वाला भारत ऐसा होगा जहां बेटी के पैदा होने पर खुशियों के साथ गर्व भी होगा. यह बदलाव हमें अपने घर से लाना होगा उन्हें हर अवसर देना होगा. हर माता बहन से अनुरोध करते हैं. सशक्त बनो अब तुम्हें रोकने वाली कोई दीवार नहीं होगी. अब हर नारी देश की शान बनेगी.