NDA की मंगल मिलन बैठक खत्म, पीएम मोदी बोले- ट्रेड डील से किसानों के हितों को नुकसान नहीं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

NDA की मंगल मिलन बैठक खत्म, पीएम मोदी बोले- ट्रेड डील से किसानों के हितों को नुकसान नहीं, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे

नई दिल्ली : संसद भवन में NDA की मंगल मिलन बैठक खत्म हो गई है. पीएम मोदी समेत NDA के सभी सांसद मौजूद रहे. संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू ने बैठक की जानकारी दी है. किरण रिजिजू ने कहा कि NDA संसदीय दल की बैठक अच्छी रही. 

बैठक में सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने बैठक में मार्गदर्शन किया. पीएम मोदी के बैठक में कहा कि  किसानों के हित में समझौता नहीं करेंगे. ट्रेड डील से किसानों के हितों को नुकसान नहीं है. 

फिर पेपर लीक न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए गए:
नीट पर पीएम ने कहा जब पेपर लीक हुआ तो सरकार ने कार्रवाई की. 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाला. रिएग्जाम कराया गया ताकि छात्रों के भविष्य से नुकसान न हो. रिएग्जाम सफलतापूर्वक हुई, परिणाम आ गया है फिर पेपर लीक न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए गए हैं.

पेपर लीक केवल एक राज्य या केंद्र सरकार का मामला नहीं:
पीएम ने अपील की है कि सख्त सजा दी जाए, टॉप वकील इसमें साथ दें. जो पाप का काम किया उन्हें सख्त सजा मिले. आगे पेपर लीक न हो इसके लिए कदम उठाए गए. यह केवल एक राज्य या केंद्र सरकार का मामला नहीं है. जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें सजा देने के लिए सबको एक होना चाहिए.

यह दलगत राजनीति का विषय नहीं:
यह दलगत राजनीति का विषय नहीं है. सब मिल कर काम करें, सिस्टम के फूलप्रूफ बनाएं. एनडीए सत्र में सकारात्मक भूमिका निभाएं.  विपक्ष से अनुरोध करते हैं कि मतभेद हो सकते, लेकिन सब मिल कर काम करें. पीएम ने कहा कि हमने नीट के रिजल्ट भी जल्दी निकाल दिए है. राजनैतिक तौर पर बच्चों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. उनके भविष्य के साथ नहीं खेलना चाहिए. बैठक में पीएम ने कहा नीट पर विपक्ष गुमराह करने की कोशिश कर रहा हमने तुरंत कार्रवाई की.