ईरान-इजरायल के बीच तेज होती जंग ! ईरान में करीब 800 लोग मरे,अमेरिकी सैनिकों की भी मौत

ईरान-इजरायल के बीच तेज होती जंग ! ईरान में करीब 800 लोग मरे,अमेरिकी सैनिकों की भी मौत

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल के बीच जंग तेज होती जा रही है! ईरान में करीब 800 लोग मर गए. अमेरिकी सैनिकों की भी मौत हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों पर जमकर हमले हुए. इजरायली सेना ने लेबनान से लेकर ईरान तक में हमले किए. वहीं, ईरान ने इराक में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया.

दूसरी तरफ युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी हुई. फिलहाल खाड़ी देशों UAE,सऊदी अरब,कतर,कुवैत,ओमान और बहरीन में करीब 90 लाख से 1 करोड़ प्रवासी भारतीय रह रहे है. अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से लौट चुके है. ईरान से 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान से भारत लाया गया.

तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के पास हमला:
ईरान पर इजरायल का हमला जारी है. तेहरान में रातभर कई बड़े धमाके हुए. ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागी. तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के पास हमला हुआ. इजरायली सेना का लेबनान पर हमला. फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हमला हुआ. लेबनान के बेरूत में 3 बड़े धमाके भी हुए.  इजरायली हमले में 3 लोगों की मौत हुई है. 

जल्द ही ईरान के आकाश पर कब्जा:
ईरान पर व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि जल्द ही ईरान के आकाश पर कब्जा. ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा खत्म करेंगे. ईरान पर हमला उसके कई सीधे खतरों के जवाब में किया.