आबूरोड(सिरोही): सिरोही के आबूरोड के शांतिवन में वैश्विक शिखर सम्मेलन के समापन समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की सेवा यात्रा को नमन किया. ‘ॐ शांति’ के उच्चारण से मन को शांति, आत्मा को शक्ति मिलती है. आध्यात्मिक ऊर्जा को विश्व कल्याण के लिए आगे बढ़ाने का आह्वान किया. राजयोगिनी मोहिनी दीदी के आशीर्वाद को अपने लिए सौभाग्य बताया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी अभिनंदन किया. राजयोगी डॉ. आर.के. मृत्युंजय को भी नितिन नवीन ने नमस्कार किया. सेवा और मानव कल्याण के मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की.
‘2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प':
ब्रह्माकुमारी संस्थान से नितिन नवीन ने सेवा को कार्यक्रम नहीं, स्वभाव बनाने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सेवा हमारे लिए कोई कार्यक्रम नहीं, हमारा स्वभाव बने. प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के कार्यकाल का उल्लेख किया. सेवा और समर्पण के भाव से नेतृत्व करने का असर समाज पर दिखता है. दुबई विमान हादसे में कैप्टन के साहस और सेवा भाव का उल्लेख किया. ‘सेवा परमो धर्म’ के भाव को भारतीय संस्कृति की ताकत बताया. संकट के समय हनुमान चालीसा से मिली ऊर्जा का उल्लेख किया. भारतीय सनातन परंपरा और संस्कृति को आस्था और शक्ति का केंद्र बताया. नशा मुक्ति अभियान को सरकार की ओर से पूरी ताकत देने का ऐलान किया. ‘2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प' लिया. युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र की शक्ति बनने का आह्वान किया. नशे से मुक्त युवा अपने परिवार की आशा और राष्ट्र की शक्ति बचाता है. ब्रह्माकुमारीज की 90वीं वर्षगांठ से नशामुक्त भारत का संकल्प लेने की अपील की. 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को नशामुक्त देखने की उम्मीद जताई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘चिति’ विचार का भी उल्लेख किया. भारत की आत्मा उसकी सांस्कृतिक दिशा तय करती है.
सेवा और समर्पण के भाव से देश को आगे बढ़ाने की बात कही:
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ब्रह्माकुमारीज के महिला नेतृत्व को नमन किया. मातृशक्ति का नेतृत्व भारत और विश्व को नई दिशा दे रहा है. ऋग्वेद की ऋषिकाओं से लेकर ब्रह्माकुमारीज की बहनों तक महिला नेतृत्व की परंपरा है. लोपामुद्रा, घोषा और अपाला जैसी ऋषिकाओं के योगदान को याद किया. गार्गी,याज्ञवल्क्य के संवाद का उल्लेख किया. ज्ञान परंपरा को प्रेरणादायी बताया. ब्रह्माकुमारीज की बहनों के नेतृत्व को समाज के लिए दिशा देने वाला बताया. दादी प्रकाशमणि,दादी जानकी,दादी हृदयमोहिनी,दादी रतनमोहिनी को नमन किया. महिला विकास नहीं, महिला नेतृत्व में विकास की जरूरत है. मन की शक्ति को बताया सबसे बड़ी शक्ति, अहंकार छोड़ने का संदेश दिया. ‘मैं’ को हटाकर ‘हम’ और राष्ट्रभाव जगाने का आह्वान किया. ज्ञान, योग, धारणा और सेवा के संदेश को समाज के लिए जरूरी बताया. सेवा और समर्पण के भाव से देश को आगे बढ़ाने की बात कही. ‘एक सपना, एक भाव और एकजुट होकर देशवासी आगे बढ़े.
उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक चलते रहो:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ‘जागृति से गंतव्य की यात्रा’ को स्वामी विवेकानंद के संदेश से जोड़ा. नितिन नवीन ने कहा कि उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक चलते रहो.
ब्रह्माकुमारीज की जागृति यात्रा को प्रेरणादायी अभियान बताया. पटना में ब्रह्माकुमारीज के केंद्रों से मेरा पहला जुड़ाव हुआ. शिवरात्रि और जन्माष्टमी के आयोजनों से आध्यात्मिक प्रेरणा मिली. ब्रह्माकुमारीज के कार्यकर्ताओं की सादगी और सेवा भाव को सराहा. गुरुग्राम में विश्व बंधुत्व रथदान महाअभियान के शुभारंभ का उल्लेख किया. नशा मुक्ति अभियान को नई पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी पहल बताया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का विश्वास जताया. ब्रह्माकुमारीज के आशीर्वाद और संकल्प से अभियान को नई ताकत मिलेगी.
हमारा संकल्प एक हो, हृदय एक हो और मन एक हो:
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने देशवासियों से सामूहिक संकल्प का आह्वान लिया. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प एक हो, हृदय एक हो और मन एक हो. विश्व बंधुत्व की भावना के साथ भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प किया. भारत को सामूहिक स्वप्न के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया. नितिन नवीन ने गिनाए विकास और राष्ट्र निर्माण के तीन बड़े संकल्प लिए.
विकास और राष्ट्र निर्माण के तीन बड़े संकल्प:
विचारों में शांति, व्यवहार में शुचिता और निर्णय में विवेक हो. कर्म में सेवा का भाव रखने का संदेश दिया. ब्रह्माकुमारीज की 90 वर्षों की यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दी.
आपका सेवा और जागृति का सफर इसी तरह अनवरत चलता रहे. ओम शांति के साथ नितिन नवीन ने अपने उद्बोधन का समापन किया. भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ संबोधन समाप्त किया.
ब्रह्माकुमारीज संस्थान को लेकर बड़ा बयान:
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज ने भारत के योग को विश्व में प्रसिद्ध करने में अहम भूमिका निभाई. पीएम मोदी ने भी योग को वैश्विक पहचान दिलाई. विकसित भारत के निर्माण में ब्रह्माकुमारीज संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है. संस्थान के योगदान के लिए मदन राठौड़ ने आभार जताया. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यों की सराहना कर अभिनंदन किया.